Site iconSite icon AR Live News

आईपीएल-2021 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी : क्रिस माॅरिस 16.25 करोड़ और मैक्सवेल 14.25 करोड़ रुपए में खरीदे गए

IPL 2021 AUCTION Chris Morris becomes most expensive player in ipl historyIPL 2021 AUCTION Chris Morris becomes most expensive player in ipl history

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2021) के 14 वें सीजन के लिए गुरूवार से नीलामी शुरू हुई। चेन्नई में चल रही नीलामी में आज राजस्थान राॅयल्स ने साउथ अफ्रीका के क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। इनका बेस प्राइस 75 लाख रूपए था। आईपीएल के अब तक के इतिहास में क्रिस मोरिस सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हो गए हैं। इससे पहले आईपीएल-2015 में भारतीय खिलाड़ी युवराज को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 16 करोड़ रूपए में खरीदा था।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB ने 14.25 करोड़ रूपए में खरीदा है। जबकि इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए था। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 7 करोड़ रूपए में खरीदा है। इनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रूपए था।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज भी 2 करोड़ रुपए थी। इस साल स्मिथ की बोली पिछले सीजन की तुलना में काफी कम रही है। पिछले सीजन में स्मिथ की कीमत 12.50 करोड़ रुपए थी। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी।

292 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल-2021 सीजन-14 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में इस बार लीग की आठ फ्रेंचाइजी टीमें 292 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। आईपीएल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार नीलामी के लिए करीब 1100 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था। अब इन 292 खिलाड़ियों के लिए ही आठ फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगे। इन 292 खिलाड़ियों में से 164 भारतीय, 125 विदेशी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट्स देश के खिलाड़ी शामिल हैं।

आठ आईपीएल फ्रें चाइजी द्वारा 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जबकि 57 खिलाड़ियों को उनकी मौजूदा टीमों ने रिलीज कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इनकी संख्या 22 है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मौजूदा टीम में केवल 12 खिलाड़ी हैं।

2 भारतीय सहित 10 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए

इस बार की नीलामी में दो भारतीय सहित 10 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इनमें हरभजन सिंह, केदार जाधव, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड शामिल है। वहीं 12 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये और 11 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

13 राउंड के बाद तेज रफ्तार से होगी नीलामी

ऑक्शन की शुरुआत के 2 राउंड में 14 बड़े खिलाड़ियों के बाद बल्लेबाजों, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स और बॉलर्स पर बोली लगेगी। 13 राउंड और 87 प्लेयर्स के बाद नीलामी तेज रफ्तार से होगी।

Exit mobile version