Site iconSite icon AR Live News

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार बहुमत से चलती है लेकिन देश सर्वसम्मति से चलता है

pm modi recalls jan sangh founder pandit deen dayal upadhyay on death anniversarypm modi recalls jan sangh founder pandit deen dayal upadhyay on death anniversary

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सांसदों को संबधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की विदेश नीति दबाव से मुक्त होकर राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा देशभक्ति की है, हमारी राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को खोला, उन्हें जो सम्मान मिलना था वो हमारी सरकार ने दिया। सरदार पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा बनवाकर हमने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में वंशवाद को नहीं बल्कि कार्यकर्ता को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार बहुमत से चलती है लेकिन देश सर्वसम्मति से चलता है।

नमो एप आपको जनता जनार्दन से संवाद में सहायता कर सकते हैं : प्रधानमंत्री

टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल आपको अपने क्षेत्र के लोगों से कनेक्ट करने में बहुत मदद कर सकता है। इसका एक अहम माध्यम नमो एप भी है। नमो एप पर जो टूल्स हैं, वो आपको जनता जनार्दन से संवाद में सहायता कर सकते हैं और इसकी अच्छी एक बड़ी ताकत ये है कि ये टू वे कम्युनिकेशन का भी बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। आप लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं और लोग भी उतनी आसानी से अपनी बात आप तक पहुंचा सकते हैं।

डिजिटल लेन-देन करना अब लोगों के व्यवहार का हिस्सा बनता जा रहा है। टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल की वजह से अब गरीब से गरीब व्यक्ति अपना हक़ बिना किसी भ्रष्ट्राचार के पा रहा है।हमारी पार्टी, हमारी सरकार आज महात्मा गाँधी के उन सिद्धांतों पर चल रही है जो हमें प्रेम और करुणा के पाठ पढ़ाते हैं।

Exit mobile version