Site iconSite icon AR Live News

पेट्रोल पंप से 4 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर कर्मचारियों से एक लाख रुपए लूटे

petrol-pump-loot-in-kota on gun pointpetrol-pump-loot-in-kota on gun point

कोटा,(ARLive news)। शहर के मंडाना इलाके में गुरुवार तड़के एक पेट्रोल पंप से बदमाशों ने बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक लाख से ज्यादा रुपए की लूट की। यह पेट्रोल पंप झालावाड़ जिले के डग से बीजेपी के पूर्व विधायक रामचन्द्र सुनेरिवाल का है।

जानकारी के अनुसार मंडाना स्थित पेट्रोल पंप पर पूर्व विधायक के भतीजे टीकमचंद और सेल्समैन लक्ष्मण, हरीश और विनोद केबिन में सो रहे थे। गुरुवार तड़के 3-4 बजे के करीब 4 बदमाश पैदल ही पेट्रोल पंप पर आए और दरा जाने का रास्ता पूछने लगे। इस पर एक सेल्समैन ने रास्ता बता दिया। इसके बाद बदमाश पेट्रोल पंप पर सोने के लिए अड़ गए, तो सेल्समैन ने मना किया। इसी दौरान एक बदमाश ने बंदूक निकाली और सेल्समैन के सिर पर तान दी और चारों बदमाश केबिन में घुस आ गए। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर कर्मचारी से लॉकर की चाबी ली और वहां रखे 1 लाख से ज्यादा रुपए लेकर फरार हो गए।

जाते समय बदमाशों ने चारों को कमरे में बंद कर बाहर की कुंडी लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही सीसीसीवी फुटेज खंगाली। जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। गौरतलब है कि इसी पेट्रोप पंप पर 5 महीने पहले भी लूट की वारदात हुई थी। लेकिन पुलिस अब तक उस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।

Exit mobile version