Site iconSite icon AR Live News

गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ

woman alleges rape on gogunda mla pratap lal gameti in udaipurwoman alleges rape on gogunda mla pratap lal gameti in udaipur

सीआईडी सीबी करेगी मामले जांच

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती के खिलाफ नीमच मध्यप्रदेश की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने विधायक की पत्नी पर भी फोन पर धमकाने और गालियां देने का आरोप लगाया है।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी प्रताप गमेती से मुलाकात नीमच में हुए एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी, जहां प्रताप गमेती को आमंत्रित किया गया था और वह भी उस कार्यक्रम में अतिथि थी। इस मुलाकात के बाद जान-पहचान बढ़ गयी और मित्रता हो गयी। महिला ने रिपोर्ट में कहा कि उसने जब प्रताप गमेती को बताया कि उसके और उसके पति के अच्छे संबंध नहीं होने से वे अलग हो गए हैं, तब प्रताप गमेती ने भी कहा कि उनकी भी पत्नी के साथ बनती नहीं है और सामाजिक रजामंदी से वे अलग हो गए हैं।

महिला ने पुलिस को सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दिए बयानों में बताई विधायक प्रताप गमेती से पहली और आखिरी मुलाकात की पूरी कहानी

दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला का आरोप है कि प्रताप गमेती ने उसे विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे उनसे स्वीकार किया और कहा कि परिवार की रजामंदी से ही विवाह करेंगे। प्रताप गमेती ने उसे विश्वास दिलाया कि परिवार विवाह के लिए तैयार हो गया है। विवाह के संबंध में परिवार वालों से मिलने महिला 8 नवंबर 2020 को नीमच से उदयपुर आयी, तब प्रताप गमेती उसे गोगुंदा ले जाने के बजाए सेलिब्रेशन माॅल के पास एक फ्लेट पर ले गए और कहा कि यह उसके लिए ही लिया है। इस तरह दोनों उस दिन वहीं फ्लेट पर रूके। प्रताप गमेती ने उसी दिन फ्लैट पर शादी के झांसे में रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर अगले दिन परिवार वालों से नहीं मिलाया और वापस नीमच भेज दिया।

इसके बाद महिला ने प्रताप गमेती को फोन किए तो उनकी पत्नी ने फोन उठाया। फोन पर प्रताप गमेती और पत्नी दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की।

Exit mobile version