Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू: कलेक्टर, एडीएम ने लगवाया टीका, अब राजस्व अधिकारियों का होगा टीकाकरण

collector takes corona vaccine covishieldcollector takes corona vaccine covishield

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज गुरूवार से शुरू हो गया है। दूसरे चरण की शुरूआत कर कलेक्टर चेतन देवड़ा ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का पहला टीका लगवाया। इनके साथ एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर, एडीएम सिटी अशोक कुमार और एसडीएम गिर्वा डाॅ सौम्या झा ने भी कोरोना वैक्सीन ली।

कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। दूसरे चरण में राजस्व अधिकारियों सहित 6 हजार 597 अधिकारी और कर्मचारियों के वैक्सीन लगायी जाएगी। 5 फरवरी को स्थानीय निकाय के अधिकारियों-कार्मिकों तथा 6 व 7 फरवरी को पुलिस विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों का टीकाकरण होगा।

Exit mobile version