Site iconSite icon AR Live News

राज्यसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण जारी, किसानाें से लेकर जम्मू मुद्दे पर हो रही चर्चा

rajya sabha proceeding continuous with peacerajya sabha proceeding continuous with peace

नई दिल्ली,(ARLive news)। राज्यसभा की कार्यवाही आज बजट सत्र के पांचवे दिन शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। संसद की स्थायी समितियों के प्रतिवेदन सभा पटल पर रखे जा रहे हैं। सदन में आज भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा होगी। विभिन्न दल के सदस्यों को किसानों के मुद्दों को व्यापक ढंग से उठाने का पर्याप्त अवसर देने के उद्देश्य से राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर होने वाली चर्चा का समय पांच घंटे बढ़ा दिया गया है और अब यह 10 घंटे के बजाय 15 घंटे चलेगी।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में कृषि कानूनों के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं गृह राज्य मंत्री जी.किशन रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश, 2021 को बदलने के लिए राज्यसभा में विधेयक पेश किया। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में हबीब जालिब के गीत के साथ अपना वक्तव्य समाप्त किया।

राज्यसभा के सभपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि था राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पहले दस घंटे का समय तय किया गया था। लेकिन अब इसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल और गैर सरकारी कामकाज न ले कर पांच घंटे का अतिरिक्त समय जोड़ने का फैसला किया गया है। ताकि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर सदस्य अपनी अपनी बात रख सकें।

Exit mobile version