Site iconSite icon AR Live News

यूआईटी के नक्शा सेक्शन में लगी आग: भवनों के नक्शों से संबंधित कई दस्तावेज हुए राख

fire in map section uit udaipurfire in map section uit udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के यूआईटी कार्यालय के नक्शा सेक्शन में गुरूवार रात अचानक आग लग गयी। इससे नक्शा सेक्शन में रखे सालों पुराने शहर के विभिन्न भवन निर्माण के स्वीकृत नक्शों से संबंधित दस्तावेज जलकर राख हो गए। प्रथम दृष्ट्या शाॅर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

नक्शा सेक्शन से जब धुंआ निकलते देखा, तो वहां मौजूद गार्ड ने तत्काल पुलिस, फायरब्रिगेड और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। 3 दमकलों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग कार्यालय समय के बाद लगी, अन्यथा आग के कारण अफरा-तफरी होने से बड़ा हादसा भी हो सकता था।

हालां कि अधिकारियों ने कहा कि सभी पुराने दस्तावेज थे और इन सभी को डिजिटल कर चुके हैं, ऐसे में सभी दस्तावेजों का डिजीटल रिकाॅर्ड हमारे पास मौजूद है।

Exit mobile version