Site iconSite icon AR Live News

अलवर थाने में फायरिंग कर फरार हुआ बदमाश पपला गुर्जर गिरफ्तार, 3 लाख का ईनाम था

wanted criminal papla gurjar arrested by jaipur police in kolhapur maharashtrawanted criminal papla gurjar arrested by jaipur police in kolhapur maharashtra

अलवर,(ARLive news)। जिले के बहरोड़ थाने में 6 सितंबर 2019 को फायरिंग करके हवालात से फरार हुए 3 लाख रुपए का ईनामी गैंगस्टर पपला उर्फ विक्रम गुर्जर को जयपुर पुलिस ने बुधवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया के निर्देशन में पुलिस ने की।

जानकारी के अनुसार बहरोड़ थाना पुलिस ने 5 सितंबर 2019 को गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो सवार हरियाणा के ईनामी बदमाश पपला गुर्जर को करीब 32 लाख रुपए की नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। 6 सितंबर 2019 की सुबह करीब 7:30 बजे पपला गैंग के करीब 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने बहरोड़ थाने पहुंचकर वहां अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। और पपला गुर्जर को छुड़ाकर भाग निकले थे। वारदात के बाद पुलिस ने गैंग के 50-50 हजार रुपए के ईनामी करीब 20 बदमाशों को धरदबोचा था।

पपला को पकङने के लिए केस की जांच एसओजी राजस्थान पुलिस को सौंपी गई। जिसके बाद एसओजी पुलिस ने फरार पपला पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया था। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा और यूपी पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पपला का कोई सुराग नहीं मिला था।

Exit mobile version