Site iconSite icon AR Live News

आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने की बात पर जयपुर नगर निगम ग्रेटर में हुआ हंगामा

jaipur nagar nigam greater ruckus on farmers protestjaipur nagar nigam greater ruckus on farmers protest

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में गुरुवार को आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने पर हंगामा हो गया। निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तकरार के साथ पूरा सदन जय श्री राम, खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे से गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर गुरुवार को साधारण सभा की बैठक शुरू होने पर महापौर सौम्या गुर्जर ने पिछले दिनों जिन नेताओं का निधन हुआ और जिन लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हुई उनका शोक संदेश पढ़ा। इस पर कांग्रेस पार्षद करण शर्मा ने किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करने की मांग की।

इस पर भाजपा पार्षदों ने आपत्ति जताई। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच खींचतान शुरू हो गई। शोर के बीच ही 2 मिनट का मौन रखकर सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान दोनों पार्टियों ने जमकर नारेबाजी की। मेयर सौम्या गुर्जर के सदन में वापस आने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए।

Exit mobile version