Site iconSite icon AR Live News

वेबिनार में छात्रों को कम समय में बोर्ड एग्जाम की तैयारी के टिप्स बताएंगे एक्सपर्ट : फ्री रजिस्ट्रेशन कर ले सकते हैं हिस्सा

board exam prepration webinar with mindlerboard exam prepration webinar with mindler

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना काल में लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से छात्रों की पढ़ाई अच्छे से नहीं हो सकी है, ऐसे में अब जैसे-जैसे 12वीं बोर्ड परीक्षाएं और अन्य प्रवेश परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, छात्रों का मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी कैसे करें। छात्रों की इसी समस्या को समझकर 18 कलर्स प्रोडक्शन हाउस उदयपुर, माइंडलर के साझे में 28 जनवरी को एक वेबिनार का आयोजन करने जा रहे हैं।

इस फ्री वेबिनार में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके माइंडलर के निदेशक परीक्षित ढांडा और लींडिंग लाइफ कोच शिल्पा सिंह बतौर विशेषज्ञ बच्चों को तनाव कम कर परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करने के टिप्स देंगे।

इस फ्री वेबिनार में विशेषज्ञ बताएंगे कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए छात्र किस प्रकार की रणनीति अपनाएं, बोर्ड एग्जाम में सफलता हाँसिल करने के बाद अपने लिए फ्यूचररिसटिक, करियर ओरियेनटेड सही कोर्स व उपुक्त कॉलेज का चुनाव केसे करें।

यह फ्री वेबिनार जूम एप्लीकेशन पर 28 जनवरी को शाम 7 बजे से 8 बजे तक चलेगी । छात्र तस्वीर में दिए क्यू-आर कोड को स्कैन कर या लिंक के माध्यम से वेबिनार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को 28 जनवरी को दोपहर तक वेबिनार जोइन करने के लिए जूम लिंक शेयर किया जाएगा ।

Exit mobile version