Site iconSite icon AR Live News

ब्याबर में रहस्यमयी धमाके के साथ कंपन हुआ, लोगों में छाई दहशत

blastic sound with mysterious shake like earthquake in beawar ajmerblastic sound with mysterious shake like earthquake in beawar ajmer

अजमेर,(ARLive news)। जिले के ब्यावर शहर में सोमवार को तेज धमाके के साथ हुए कंपन से लोगों में दहशत छा गई। जिसके चलते लोग अपने घरों और संस्थानों से बाहर निकल आए। शहर में इस तरह धमाके पहले भी हो चुके हैं, लेकिन आज तक यह पता नहीं चल सका कि यह भूकम्प का झटका है या कुछ और।

जानकारी के अनुसार ब्यावर में आज सुबह 11.40 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ कंपन हुआ, जिससे घर व दुकानों में रखे सामान हिलने लगे। इस दौरान लोग डर के कारण बाहर निकल आए। वहीं उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान का कहा कि उन्हें कोई धमाका सुनाई नहीं दिया और न ही इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त हुई।

Exit mobile version