Site icon AR Live News

कोरोना वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट की लैब के दो फ्लोर पर आग लगी

fire at serum institute of india pune corona vaccine covishield manufacturing center

पुणे,(ARLive news)। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाले पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल की चौथी और पांचवीं मंजिल पर गुरूवार को भीषण आग लगी गयी। सूचना में मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंची हैं। जिन मंजिलों पर आग लगी वहां फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस टर्मिनल में टीबी से बचाव के लिए लगाया जाने वाला बीसीजी टीका बनाया जाता है।

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट में ही ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड बनाई जा रही है। यह वैक्सीन इस कैम्पस के अलग हिस्से में बनाई जाती है। यहीं से देश के विभिन्न हिस्सों तक कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन पहुंचायी जा रही है।

Exit mobile version