Site icon AR Live News

पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत : अंतिम यात्रा में पहुंचकर पायलट ने दी श्रद्धांजलि

congress mla gajendra singh shaktawat passes away sachin pilot pays floral trubute

उदयपुर,(ARLive news)। कांग्रेस के कद्दावर नेता उदयपुर वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव भींडर में पुत्र विंध्यराज ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक शामिल हुए। निधन के बाद हुई कोरोना जांच रिपोर्ट के पाॅजिटिव आने के कारण कोरोना प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार हुआ, जिसके चलते परिजनों ने भी पीपीई किट पहनी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शक्तावत की अंतिम यात्रा में पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, उदयलाल आंजना सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने गजेन्द्र सिंह शक्तावत को अंतिम विदाई दी।

गौरतलब है कि शक्तावत का बुधवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पिछले 37 दिनों से पीलिया और लीवर में इंफेक्शन का इलाज चल रहा था। शक्तावत को इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे।

Exit mobile version