Site icon AR Live News

प.बंगाल के जलपाईगुड़ी में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत

13 died in road accident in jalpaiguri west bengal

जलपाईगुड़ी,(ARLive news)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कल देर रात सड़क हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में बीती रात एक डंपर यहां के मयनातली के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी की वजह से इस डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और बाद में खुद भी पलट गई। डंपर की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस और राहत टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे का शिकार हुए वाहनों में कितने लोग हताहत हुए हैं, अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version