जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाप्त कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों की कोरोना को लेकर ली समीक्षा बैठक में आदेश जारी किए हैं।
सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में बताया कि प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने एवं कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया है, साथ ही हेल्थ प्रोटोकाॅल को अपनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हैल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना आवश्यक होगा, अन्यथा पुनः संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। दोबारा सख्ती करनी पड़े, अब ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए।

