Site icon AR Live News

जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत

10 died after drinking poisonous liquor

मुरैना,(ARLive news)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से है, यहां जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच से सात लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो व्यक्तियों की हालत चिंता जनक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। तो वहीं, जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद मुरैना जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मुरैना जिले के एसपी अनुराग सुजानिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, जहरीली शराब पीने से हुई मौत यह हादसा बागचीनी थाना स्थित छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव का है। शराब के सेवन से मानपुर गांव में 6 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं, पहवाली गांव में 4 लोग मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।वहीं, कई की तबीयत खराब है।

Exit mobile version