Site icon AR Live News

लूट के इरादे से नेपाली नौकर दम्पति ने परिवार को पिलाया जहरीला सूप

servants give poison to owner family for loot

जोधपुर,(ARLive news)। शहर के सरदारपुरा में शुक्रवार रात एक परिवार के 4 सदस्यों को घर में काम करने वाले दम्पति ने लूट के प्रयास में सूप में जहरीला पदार्थ पिला दिया। लेकिन एक सदस्य के सूप नहीं पीने से वे लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद आरोपी दम्पति मौके से फरार हो गया। वहीं 4 सदस्यों की तबीयत खराब होने पर उन्हें देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार सरदारपुरा डी रोड निवासी धुत परिवार के यहां नेपाली पति-पत्नी मोहन व कमला नौकर थे। शुक्रवार रात इस नौकर दम्पति ने परिवार के सदस्यों के लिए मंचूरियन सूप तैयार कर उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया। परिवार के 4 सदस्यों घनश्याम, जयेश, शुभम व नेहा ने सूप पी लिया। लेकिन परिवार के एक सदस्य ने सूप नहीं पिया। सूप पीने के बाद थोड़ी देर में चारों सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। तो परिवार पांचवां सदस्य सभी को अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान नेपाली पति-पत्नी मोहन व कमला मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार वारदात की सूचना शनिवार सुबह मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों आरोपी दम्पति का मोबाइल बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की फोटो के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version