Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का प्रथम ड्राई रन संपन्न, कलक्टर ने कहा-हम वैक्सीनेशन के लिए तैयार हैं

udaipur corona vaccination dry run conducted successfully in udaipurudaipur corona vaccination dry run conducted successfully in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना वैक्सीनेशन का प्रथम ड्राई रन शुक्रवार को उदयपुर जिले में संपन्न हुआ। वैक्सीनेशन सत्र स्थल पर हेल्थ केअर वर्कर्स को वैक्सीन का डेमो दिया गया। इस दौरान जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिले में प्रथम चरण के तहत किये जाने वाले वैक्सीनेशन की तैयारियों की संबंध में विस्तृत निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि हम वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से मुस्तैद व तैयार है। जैसे ही हमे वैक्सीन प्राप्त होती है, हम वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे। प्रथम चरण 205 साइट्स का चिन्हिकरण कर अपलोड कर दिया गया है और इसमें लगभग 33 हजार लोगों का वैक्सीनेशन करना है, जिनका पंजीकरण कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पूर्व में विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रम चलते आए है, इस वजह से हमारे पास एक आधारभूत ढांचा उपलब्ध है और उसमें वैक्सीन को स्टोर करने की क्षमता भी पर्याप्त है।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.जेड.ए.काजी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी, आरसीएचओ डॉ. अंकित जैन एवं डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ.अक्षय व्यास भी मौजूद थे।

वैक्सीनेशन के लिए 191 टीम गठित की गई

सीएमएचओ डॉ.खराड़ी ने बताया गया कि उदयपुर में आज ड्राई रन डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल चांदपोल, सीएचसी नाई एवं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज एआईआईएसएम बेडवास में सम्पन्न हुआ। प्रत्येक सत्र स्थल पर 25 लाभार्थियों पर ड्राई रन किया गया। कुल 75 लाभार्थियों में से 74 उपस्थित व सीएच सीनाई से एक लाभार्थी अनुपस्थित रहा। इस दौरान आरएनटी प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल, एमबी अधीक्षक डॉ.आर.एल.सुमन, डॉ. राहुल जैन, डॉ. सम्पत कोठारी आदि मौजूद रहे। जिले में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए 191 टीम गठित की गई है।

Exit mobile version