Site iconSite icon AR Live News

आबकारी अधिकारी की तेज रफ्तार कार ने 1 बाइक, 2 महिलाओं और 1 युवक को टक्कर मारी, एक महिला की मौत

excise officer fast speed car accident woman dies in nagaurexcise officer fast speed car accident woman dies in nagaur

नागौर,(ARLive news)। जिले के शेरनी आबाद कस्बे में बड़ी खाटू थाना क्षेत्र के अंबाली गांव चौराहे के पास शुक्रवार शाम को आबकारी अधिकारी की तेज रफ्तार कार ने 1 बाइक, 2 महिलाओं और 1 युवक को टक्कर मारने के बाद करीब 100 फीट तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें एक महिला ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बड़ी खाटू थानाधिकारी व जायल से पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार आबकारी अफसर कार से बड़ी खाटू की तरफ से आ रहा था। अफसर की तेज रफ्तार गाङी ने असंतुलित होकर बाइक को टक्कर मारी, तथा वहां पास खड़ी महिलाओं व युवक को करीब 100 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। आबकारी अधिकारी ने बाइक सवार को गालियां दीं और फटकार लगाई। इसके बाद अधिकारी अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा, मगर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। आबकारी विभाग के अधिकारी की गाड़ी के आगे की नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।

पुलिस ने घायलों को डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से हादसे में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय सलामत बानो को जयपुर रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version