Site iconSite icon AR Live News

रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने उदयपुर आया उत्तराखंड का युवक लोगों के देखते ही देखते स्वरूप सागर में कूद गया, मौत

man suicide in swaroop sagar trainee of railway training center udaipurman suicide in swaroop sagar trainee of railway training center udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। हाथीपोल थाना क्षेत्र के स्वरूप सागर में गुरूवार दोपहर लोगों के देखते ही देखते एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।

थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि उधमपुर, उत्तराखंड निवासी हीम सिंह खाती(27) पुत्र राजेन्द्र सिंह ने स्वरूप सागर में कूदकर आत्महत्या की है। हीम सिंह उदयपुर में सुखाड़िया सर्किल स्थित रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था और 4 जनवरी को ही उदयपुर आया था। उसकी ट्रेनिंग 4 जनवरी से 4 फरवरी तक चलनी थी। शव को मोरचरी में रखवा कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
आॅटो से उतरा और पानी के पास जाकर कूद गया

अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

ऑटो से स्वरूप सागर पहुंचा और पानी में कूद गया

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे युवक ऑटो से स्वरूप सागर पहुंचा था। वहां ऑटो से उतरने के बाद वह धीरे-धीरे स्वरूप सागर में पानी के पास पहुंच गया और फिर पानी में कूद गया। आस-पास खड़े लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि वह झील में कूद जाएगा। उसे डूबता देख लोग इकट्ठे हुए, कुछ ने उसे पानी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक को जब तक पानी से निकाला जा सका, उसकी मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version