Site icon AR Live News

कर्ज से परेशान पति ने पत्नी व 2 मासूम बेटियों की हत्या की, फिर खुद फंदे से लटका

man killed his wife, 2 daughters and suicide him self in vaishali nagar jaipur

जयपुर,(ARLive news)। शहर के वैशाली नगर की बुनकर कॉलोनी में गुरुवार को पति ने पहले पत्नी और दो बच्चों की हत्या की फिर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर वैशाली नगर एसएचओ अनिल जैमन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल की जांच करने पर वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसके अनुसार पति कर्जे से परेशान था।

जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर निवासी 28 वर्षीय गिरिराज राणा जो करीब दो साल से पत्नी 25 वर्षीय शिमला और 2 मासूम बेटी कानू व अनुष्का के साथ वैशाली नगर की बुनकर कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। गिरिराज जयपुर में सब्जी का ठेला लगाने का काम करता था।

ब्याज माफिया की पड़ताल करेगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि गिरिराज के कमरे के आगे पशुओं का बड़ा बना है। मकान की मालकिन दिन में करीब 12 बजे जब चारा डालने आई, गिरिराज के कमरे का दरवाजा बंद देखा। उसने शक होने पर अपने पति को इसकी जानकार दी। साथ ही आसपास के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने पीछे की खिड़की से अंदर झांक कर देखा। जहां उन्हें कोई लटका हुआ दिखाई दिया। इस पर लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो महिला और दोनों बच्चे जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। वहीं गिरिराज फंदे पर लटा था।

डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मौके पर सुसाइड नोट मिला है। जिसके अनुसार मृतक जो सब्जी का ठेला लगाता है। उसने कुछ माह पहले गाड़ी फाइनेंस पर ली होगा। नोट में कर्जे से परेशान होकर सुसाइड नोट की बात लिखी है। साथ ही एक व्यक्ति का नाम भी लिखा है। सुसाइड नोट में जिस व्यक्ति का नाम है, वो ब्याज माफिया है या नहीं, इस बारे में जांच की जा रही है।

Exit mobile version