Site icon AR Live News

जोधपुर तखत सागर पर अभ्यास के दौरान हेलिकॉप्टर से कूदे 4 जवान, 3 बाहर आये, एक लापता हुआ, तलाशी अभियान जारी

army commando drown in takhat sagar jodhpur during practice

जोधपुर,(ARLive news)। शहर के तखत सागर पर गुरुवार को भारतीय सेना के कमांडो यूनिट 10 पैरा के जवानों द्वारा हेलिकॉप्टर से नीचे कूदने के अभ्यास के दौरान हादसा हो गया। अभ्यास कर रहे चार जवान हेलिकॉप्टर से तखत सागर में कूदे। तीन जवान तो पानी से बाहर निकल आए, लेकिन एक जवान पानी के भीतर ही रह गया। सेना ने सागर से सटे पूरे क्षेत्र को सील कर जवान की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार तखत सागर क्षेत्र में सेना की यूनिट 10 पैरा के कुछ कमांडो हेलिकॉप्टर से पानी में कूदने का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान हेलिकॉप्टर से एक साथ चार जवान पानी के भीतर कूदे। उनमें से तीन जवान थोड़ी देर में तैर कर बाहर निकल आए। लेकिन एक जवान कैप्टन अंकित गुप्ता बाहर नहीं आये। अभ्यास करा रहे जवानों ने मुख्यालय में घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेना की कई टीमों ने लापता कैप्टन अंकित गुप्ता के लिए खोज अभियान शुरू किया। इस दौरान सेना ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। यहां तक कि पुलिस को भी बाहर ही रोक दिया गया। जानकारी मिलने तक जवान के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका।

Exit mobile version