Site iconSite icon AR Live News

चीन के राष्ट्रपति की आलोचना पड़ी भारी : अलीबाब के फाउंडर जैक मा के 2 माह से लापता होने का संदेह

Alibaba Group founder Jack Ma Suspected To Be Missing after criticism of china governmentAlibaba Group founder Jack Ma Suspected To Be Missing after criticism of china government

बीजिंग,(ARLive news)। एशिया की सबसे अमीर शख्सियत और अलीबाब के फाउंडर जैक मा पिछले दो महीनों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो महीने से वो गायब हैं। जैक मा उस वक्त विवादों में आए थे जब उन्होंने अक्टूबर 2020 में चीनी सरकार की आलोचन की थी। कहा जा रहा है कि इसके बाद से जैक मा को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देख गए हैं।

ये भी दावा किया गया है कि वो अपने टैलेंट शो ‘अफ्रीका बिजनेस हीरोज’ के फाइनल एपिसोड में भी नहीं दिखाई दिए हैं। यूके की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया कि जैक मा ने अक्टूबर में शंघाई में दिए एक भाषण में देश के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स और राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों की आलोचना की थी। जैक मा ने सिस्टम में सुधारों की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने ग्लोबल बैंकिंग रेगुलेशन को ”बुजुर्गों का क्लब” बताया था।

आलोचना के बाद पहले से तीसरे नंबर पर पहुंचे जैक मा

बताया जा रहा है कि इसके बाद से जैक मा किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए हैं। जैक मा की इस आलोचना के बाद चीन की शी जिनपिंग की सरकार ने नवंबर 2020 में जैक मा के एंट ग्रुप के 37 बिलियन डॉलर के आईपीओ को निलंबित कर दिया था। इतना ही नहीं चीनी सरकार ने जैक मा की फाइनेंशियल टेक कंपनी, एंट ग्रुप को भी अपने परिचालन को वापस लेने का आदेश दिया था। चीन की सरकार ने जांच पूरी होने तक जैक मा को चीन में ही रहने का आदेश दिया था। अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग में एंटी-मोनोपॉली जांच भी शरू की थी। इसके बाद से ही अलीबाबा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे चीन के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में जैक मां तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

अलीबाबा के प्रवक्ताने कहा, “एक शेड्यूल की वजह से जैक मा अब इस साल की शुरुआत (2020) में अफ्रीका के बिजनेस हीरोज के फिनाले जज पैनल का हिस्सा नहीं बन सके थे”। अरबपति जैक मा चीन के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। हाल के वर्षों में संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक चैरिटी गतिविधियों के लिए उनके कामों ने चीन की ग्लोबल छवि को सुधारा है।

Exit mobile version