Site iconSite icon AR Live News

प्रेमिका से बदला लेने अवैध पिस्टल लेकर आया प्रेमी गिरफ्तार, कहीं युवक पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहा..?

man arrested with illegal pistol in udaipurman arrested with illegal pistol in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। गोवर्धन विलास पुलिस ने दक्षिण विस्तार क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक नीमच से उदयपुर अपनी पुरानी प्रेमिका से बदला लेने आया था, हालां कि उदयपुर में हथियारों की सप्लाई भी इसी क्षेत्र से होती है, ऐसे में आरोपी युवक का पुलिस को गुमराह करने का यह कोई बहाना है या वास्तविकता यह तो पुलिस पूछताछ में ही पता चल सकता है।

पुलिस ने बताया कि नीचम एमपी हाल सवीना खेड़ा उदयपुर निवासी कृष्णा सिंह उर्फ काना पुत्र भंवर सिंह, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है।

मुखबीर की सूचना पर दक्षिण विस्तार क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी की थी। सूचना के अनुसार एक्टिवा पर युवक को आते देखा, तो उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी में युवक से अवैध पिस्टल बरामद हुई।

भरोसा करने लायक नहीं आरोपी की बात

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड थी। जिसके मम्मी पापा ने उनकी शादी से मना कर दिया। गर्लफ्रेंड ने भी बातचीत बंद कर दी। लड़की के घर वालों उसके खिलाफ सुरजपोल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद लड़की ने फिर बातचीत शुरू की, लेकिन कुछ समय बाद ही झगड़ा हो गया और इस बार लड़की ने उसके खिलाफ सविना थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी युवक ने पिस्टल खरीदी थी।

हालां कि युवक की यह बात भरोसा करने लायक नहीं लग रही है और दूसरी खासबात यह भी है कि युवक नीमच का रहने वाला है। उदयपुर में अवैध पिस्टल की सबसे ज्यादा सप्लाई नीमच से ही होती है। ऐसे में संदेह यह भी है कि युवक यह पिस्टल किसी को बेचने के लिए लाया हो और जब पकड़ा गया तो गर्लफ्रेंड की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह कर दिया।

Exit mobile version