Site iconSite icon AR Live News

2020 के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट कारोबार

stock exchange opens with down market on last day of year 2020stock exchange opens with down market on last day of year 2020

मुंबई,(ARLive news)। आज साल 2020 के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 106.53 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 47639.69 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.23 फीसदी (31.70 अंक) नीचे 13950.30 के स्तर पर खुला।

दिग्गज शेयरों की बात करें, शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, सन फार्मा, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी, टीसीएस, एसबीआईहिंदुस्तान युनिलीवर, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 17.59 अंक यानी 0.04 फीसदी की तेजी के बाद 47763.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.09 फीसदी नीचे 13969.50 के स्तर पर था।

Exit mobile version