Site iconSite icon AR Live News

रणबीर-आलिया नया साल मनाने पहुंचे रणथंभौर, सगाई के लिए इन जगहों को एक्सप्लोर कर रहे

bollywood celeb ranbir or alia reach ranthambore for new year celebrationbollywood celeb ranbir or alia reach ranthambore for new year celebration

जयपुर,(ARLive news)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, सोनी राजदान समेत कई सेलेब्स रणथंभौर में नए साल का जश्न मनाने पहुंच गए हैं। अफवाह ये भी है कि आलिया और रणबीर कपूर इस दौरान सगाई भी कर सकते हैं।

सितारे मंगलवार को जयपुर हवाई अड्डे पर उतरे और नए साल के जश्न के लिए सड़क मार्ग से सीधे रणथंभौर पहुंचे। नए साल की पूर्व संध्या मनाने के लिए सितारे रणथंभौर में हैं, इस बात से इनकार नहीं किया गया है, कि आलिया और रणबीर कपूर अपनी शादी या सगाई की जगह देखने के लिए इन जगहों को एक्सप्लोर कर रहे हैं।

हाल ही में एक साक्षात्कार में, रणबीर ने आलिया संग अपने रिश्ते को स्वीकारा था और कहा था कि अगर इस साल महामारी न आई होती तो हम शादी कर लिए होते। उन्होंने कहा कि वह 2021 में शादी करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Exit mobile version