Site iconSite icon AR Live News

केजरीवाल सरकार का ऐलान: सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को देगी वाई-फाई

kejriwal announced free wifi for farmers at singhu borderkejriwal announced free wifi for farmers at singhu border

नई दिल्ली,(ARLive news)। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के कई बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों का आंदोलन मंगलवार को 34वें दिन में प्रवेश कर चुका है। कई परेशानियों के बाद भी किसान अपनी मांगें मनवाए बिना आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं हैं।
इसी बीच आज दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर पर वाई-फाई सेवा देने का ऐलान किया है।

दिल्ली सरकार के अनुसार, वह सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को वाई-फाई की सुविधा देगी। सरकार 100 मीटर के दायरे में हॉटस्पॉट की सुविधा देगी।

बता दें, सरकार ने किसान नेताओं के संग होने वाली बैठक की तारीख 30 दिसंबर तक तय की है, वहीं दूसरी ओर समाजसेवी अन्ना हजारे ने सरकार को पत्र लिखकर कहा, अगर किसानों की बात नहीं मानी गई तो वह जनवरी से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इसके साथ बीते कई दिनों की तरह मंगलवार को भी दिल्ली की कई सीमाएं और रास्ते बंद हैं।

Exit mobile version