Site iconSite icon AR Live News

ब्रिटेन के कोरोना ‘नए स्ट्रेन’ की भारत में एंट्री, ब्रिटेन से लौटे 6 यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला: उदयपुर-जयपुर में चिंता बढ़ी

corona new strain found in 6 passenger arrival india from britaincorona new strain found in 6 passenger arrival india from britain

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे देश की चिंता और बढ़ गई है। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री हो चुकी है। भारत में ब्रिटेन से लौटे 6 व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं।इनमें से तीन के नमूने बंगलूरू के निमहंस में, दो के हैदराबाद के सीसीएमबी और एक मरीज के पुणे के एनआईवी में जांच के लिए भेजे गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालयने कहा, ब्रिटेन से भारत आए छह लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं।

इस रिपोर्ट के बाद उदयपुर और राजस्थान में ब्रिटेन से लौटे 7 एनआरआई के संक्रमित मिलने से खौफ है। ब्रिटेन से उदयपुर लौटे 5 एनआरआई कोरोना संक्रमित मिले और जयपुर लौटे 2 एनआरआई कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी 7 संक्रमितों के सैंपल पूणे भेजे गए हैं, ताकि कोरोना के नए स्ट्रेन की अंदेशे को लेकर जांच हो सके, जिसका जांच रिपोर्ट अभी प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच, लगभग 33000 यात्री ब्रिटेन से विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचे। इन सभी यात्रियों का प्रदेशों द्वारा आरटीपीसीआर परीक्षण और उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। अब तक केवल 114 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं।

Exit mobile version