Site iconSite icon AR Live News

ब्रिटेन से इंडिया लौटने वाले और नए 9 कोरोना पॉजिटिव, उदयपुर लौटे 50 एनआरआई की निगरानी जारी

udaipur 50 nri in dedicated quarantine who returns india from britain 9 new nri test corona positive in telanganaudaipur 50 nri in dedicated quarantine who returns india from britain 9 new nri test corona positive in telangana

उदयपुर,(ARLive news)। ब्रिटेन से तेलंगाना लौटने वाले 9 और लोग कोरोनावायर जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे लौटने वाले पॉजिटिव यात्रियों की संख्या 16 हो गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी। इधर इन दिनों उदयपुर संभाग में भी 50 एनआरआई ब्रिटेन से लौटे हैं। प्रशासन इनकी लगातार निगरानी कर रहा है।

इनकी माॅनीटरिंग कर रहे पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि सभी का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गयी है। घर जाने के बाद भी इन सभी लोगों को घर में 14 दिन होम क्वारंटीन रहना होगा। संबंधित थाना क्षेत्र को इनकी सूचना दे दी गयी है, पुलिस अगले 14 दिनों तक इनकी निगरानी करेगा।

पाॅजिटिव आए व्यक्तियों के सैंपल लेकर नए स्ट्रेन की हो रही जांच

16 संक्रमित व्यक्तियों के पॉजिटिव सैंपल कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। कुछ दिनों में उनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी श्रीनिवास राव ने कहा कि संक्रमित पाए गए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में विशेष वाडरें में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी पॉजिटिव मामलों के 76 संपर्कों का पता लगाया है, उन्हें आईसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

Exit mobile version