Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर, जयपुर, जोधपुर से स्पेशल ट्रेन का संचालन

special train from udaipur jaipur or jodhpur to indore bhopalspecial train from udaipur jaipur or jodhpur to indore bhopal

जयपुर,(ARLive news)। उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान में उदयपुर, जयपुर, जोधपुर से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। खासबात है कि इन ट्रेन का ठहराव राज्य के अन्य जिलों में भी होने से ज्यादा से ज्यादा यात्री इनका लाभ ले सकेंगे। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी।

जोधपुर-इंदौर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा

जोधपुर-इंदौर प्रतिदिन स्पेशल रेल (04801) 29 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक जोधपुर से प्रतिदिन सुबह 7.50 बजे रवाना होकर रात 11 बजे इंदौर पहुचेगी। इसी प्रकार इंदौर-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल रेल (04802) 30 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक इंदौर से प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे रवाना होकर शाम 7.40 बजे जोधपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में भगत की कोठी, बासनी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., सोजत रोड, हरिपुर, सेंदड़ा, ब्यावर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, चित्तोडगढ, निम्बाहेडा, नीमच, मल्हारगढ, पिपलिया, मंदसोर, ढोढर, जावरा, नामली, रतलाम, बड़नगर, फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज एवं लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जयपुर-भोपाल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा

जयपुर-भोपाल प्रतिदिन स्पेशल रेल(09711) 29 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक जयपुर से प्रतिदिन शाम 6.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.20 बजे भोपाल पहुचेगी। इसी प्रकार भोपाल-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेल (09712) 30 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक भोपाल से प्रतिदिन शाम 4.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे जयपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कनकपुरा, आसलपुर जोबनेर, हिरनोदा, फुलेरा, नरेना, किशनगढ, मदार, अजमेर, नसीराबाद, बांदनवाडा, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, चित्तोडगढ, निम्बाहेडा, नीमच, मंदसोर, जावरा, रतलाम, खाचरोद, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बैरछा, कालीसिंघ, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सेहोर एवं संत हिरदारामनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इंदौर-उदयपुर सिटी-इंदौर स्पेशल रेलसेवा

इंदौर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल रेल (09329) 28 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक इंदौर से प्रतिदिन शाम 5.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.00 बजे उदयपुर सिटी पहुचेगी। इसी प्रकार उदयपुर सिटी-इंदौर प्रतिदिन स्पेशल रेल (09330) दिनांक 29 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक उदयपुर सिटी से प्रतिदिन रात 8.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07.00 बजे इंदौर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में देवास, उज्जैन, नागदा, खाचरोद, रतलाम, जावरा, मंदसोर, नीमच, निम्बाहेडा, चित्तोडगढ, कपासन, फतेहनगर, मावली जं. एवं राणाप्रताप नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Exit mobile version