Site iconSite icon AR Live News

बर्फानी बाबा हुए ब्रह्मलीन, मेहंदीपुर बालाजी स्थित आश्रम में दर्शन करने उमङी भक्तों की भीड़

barfani baba passes away in ahmedabadbarfani baba passes away in ahmedabad

दौसा,(ARLive news)। बर्फानी बाबा महाराज बुधवार देर रात अहमदाबाद में ब्रह्मलीन हो गए। गुरुवार को उनकी पार्थिव देह मेहंदीपुर बालाजी स्थित आश्रम में लाई गई। बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंचे हैं। शुक्रवार को आश्रम में उनको समाधि दी जाएगी।

बर्फानी बाबा के अनुयायियों का कहना है कि उनकी उम्र करीब 150 साल थी। उन्होंने कुंडलिनी जागरण में सिद्धी पा रखी थी। इंदौर के मालवीय नगर में भी बर्फानी धाम की स्थापना की गई। जहां हर साल शरद पूर्णिमा पर हजारों अस्थमा रोगियों को औषधियुक्त खीर का वितरण किया जाता है। भक्तों का कहना कि कुछ दिन पहले ही बाबा ने अपना समाधि स्थल मेहंदीपुर बालाजी में बनाने के लिए कहा था।

Exit mobile version