Site iconSite icon AR Live News

जयपुर-अजमेर किशनगढ़ हाइवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 4 दोस्तों की मौत, उदयपुर घूमने जा रहे थे चारों दोस्त

4 dead in car accident on kishangarh highway jaipur4 dead in car accident on kishangarh highway jaipur

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर-अजमेर किशनगढ़ हाइवे पर रामनेर पुलिया के पास मंगलवार- बुधवार रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चारों युवकों को कार से बाहर निकाला।

गांधी नगर थानाप्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस हरिशंकर ने बताया कि दौसा के सलीमपुर महुआ निवासी ऋषिकेश मीणा, पाली के जाखोड़ा सुमेरपुर निवासी दलपत सिंह, अलवर के भुडामुढा रेहड़ी निवासी संजय शर्मा और टोड़ा भीम के नांगल मांडल निवासी पवन मीणा चारों दोस्त जयपुर से उदयपुर जा रहे थे। रामनेर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने कार में मिले कागजों के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचना है। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हालांकि हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Exit mobile version