Site iconSite icon AR Live News

कोविड गाइडलाइंस के उल्लंघन का मामला : मुंबई के क्लब में छापेमारी, क्रिकेटर सुरेश रैना समेत 34 पर एफआईआर

mumbai police raid on pub and lodge fir against cricketermumbai police raid on pub and lodge fir against cricketer

मुंबई,(ARLive news)। महाराष्ट्र पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना सहित 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें कुछ अन्य हस्तियां शामिल हैं। यह मामला ड्रैगनफ्लाई पब में छापेमारी के बाद दर्ज किया गया है। दरअसल पब को अनुमत समय सीमा से ज्यादा समय तक खुला रखा गया और कोविड मानदंडों का पालन नहीं किया गया। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा, मंगलवार तड़के मुंबई हवाई अड्डे के पास एक क्लब पर छापा मारा और यहां से 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य सरकार द्वारा ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर जारी चिंताओं के बीच सोमवार को नगर निगम क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू घोषित किए जाने के बाद पुलिस की यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने रात 2 बजे क्लब में छापा मारा और वहां मौजूद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, क्लब में मौजूद 27 ग्राहकों और सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं और धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version