Site iconSite icon AR Live News

जयपुर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डंपर में जा घुसी, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

3 dead in car accident at riddhi siddhi circle jaipur3 dead in car accident at riddhi siddhi circle jaipur

जयपुर,(ARLive news)। शहर में गोपालपुरा बाईपास रोड पर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार 5 युवक कार में ही फंस गए। इसमें तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सीकर के लोसल निवासी 32 वर्षीय राकेश, झुंझुनूं के पोसना निवासी 30 वर्षीय मुकेश और भरतपुर के पथेना निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र जाट की हादसे में मौत हो गई। जबकि 23 वर्षीय दलजीत और 24 वर्षीय विवेक घायल हैं।

रात्री कर्फ्यू होने से काफी देर घायल युवक गाड़ी में फंसे रहे

जानकारी अनुसार पुष्पेंद्र गोपाल पूरा बायपास पर हॉस्टल चलाता था। वहीं राकेश और मुकेश मानसरोवर में रहकर कपड़ों का काम कर रहे थे। विक्की नाम का युवक हॉस्टल को लेकर देर रात पुष्पेंद्र से मिलने आया था। इसके बाद पुष्पेंद्र विक्की की गाड़ी लेकर रवाना हो गया। सभी 5 युवक रात एक बजे गोपालपुरा चौराहे से गुर्जर की थड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी त्रिवेणी नगर पुलिया से नीचे उतरने के बाद रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास कार आगे चल रहे एक डंपर में घुस गई।

नाइट कर्फ्यू की वजह से सङके सुनसान होने के कारण काफी देर तक सभी युवक कार में ही फंसे रहे। किसी राहगीर द्वारा सूचना मिलने पर गश्त पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी युवकों को कार से बाहर निकालवाया। तब तक तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Exit mobile version