Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में न्यूनतम पारा 3 डिग्री रहा, सीजन की सबसे सर्द रात: फतहसागर में फिर शुरू हुआ बोटिंग का रोमांच

udaipur minimum temperature 3 degrees celsiusudaipur minimum temperature 3 degrees celsius

उदयपुर,(ARLive news)। सर्दी अपने पूरे मिजाज पर है। बीती रात न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया, इससे रात को काफी ज्यादा ठिठुरन रही। यह इस सीजन की सबसे ज्यादा सर्द रात रही, जब तापमान इतना ज्यादा नीचे लुढ़क गया हो। वहीं आज शनिवार दिन का पारा 24.2 डिग्री नापा गया है। दिन का तापमान 24 2 रहने से लोगों ने राहत महसूस की।

कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से फतहसागर में बंद हुई बोटिंग करीब 9 महीने बाद अब फिर एक बार शुरू हो गयी है। क्रिसमस से नए साल में उदयपुर आने वाले पर्यटक फतहसागर में बोटिंग का भी रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च में अन्य गतिविधियों के साथ ही झीलों में चलने वाली बोटिंग भी बंद कर दी गयी थी। अब एक-एक कर सभी एक्टिविटीज शुरू हो रही है, इसी के साथ फतहसागर पर बोटिंग भी शुरू कर दी गयी है।

Exit mobile version