Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में वन स्टॉप केन्द्र “सखी”: महिलाओं के लिए किसी भी समय परामर्श, पुलिस, कानूनी, चिकित्सीय सहायता और आश्रय सुविधा

one stop center sakhi in udaipur for womens helpone stop center sakhi in udaipur for womens help

उदयपुर,(ARLive news)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिरण पर आधारित वन स्टॉप केन्द्र-सखी के प्रचारात्मक बोर्ड का विमोचन सोमवार को जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने किया। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि यह प्रचारात्मक बोर्ड पुलिस विभाग के सहयोग से जिले के पुलिस थानों एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में स्थापित किये जायेगें, ताकि हिंसा से प्रभावित महिलाओं को आवश्यक कानूनी एवं न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने बताया कि जिले में वन स्टॉप केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भुवाणा के प्रथम तल में संचालित है। यह केन्द्र महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये एक ऐसी जगह है, जहां वे सुरक्षित और सशक्त वातावरण के लिए किसी भी समय सूचना, परामर्श, पुलिस से सहयोग, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहायता के साथ 5 दिवस के अस्थायी आश्रय के लिये आ सकती है।

अब तक वन स्टॉप केन्द्र के माध्यम से 81 प्रकरणों में महिलाओं को कानूनी, न्यायिक एवं अन्य पारिवारिक मामलों में सहायता प्रदान की गई है। केन्द्र 24 घंटे संचालित है। केन्द्र के 8302427501 पर फोन कर सूचना प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बाहरठ, यूआईटी सचिव अरूण हसिजा, महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी, केन्द्र प्रबंधक श्रीमती किरण पटेल, परामर्शदाता सोनम व क्राई यूनिसेफ के जिला समन्वयक देवकिशन परमार भी उपस्थित थे।

Exit mobile version