Site iconSite icon AR Live News

जयपुर रेलवे स्टेशन से आज पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन रवाना होगी, प्रयागराज पहुंचेगी

jaipur to prayagraj first electric train will depart on 14 decemberjaipur to prayagraj first electric train will depart on 14 december

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर रेलवे स्टेशन से आज 14 दिसंबर को पहली बार सुरपफास्ट इलेक्ट्रिक ट्रेन रवाना होगी और प्रयागराज तक का सफर तय करेगी। बस्सी, कनकपुरा, बांदीकुई रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाए जाने की मंजूरी के बाद आज से ट्रेन शुरू होगी। दोपहर 3 बजे सांसद रामचरण बोहरा हरी झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक इंजन युक्त प्रयागराज जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करेंगे।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के डिप्टी जीएम और सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि जयपुर और बीकानेर मंडल के दो-दो सेक्शन में पिछले साल से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। हालांकि अब जयपुर से अजमेर और जयपुर से दिल्ली रूट पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल ये शुरुआत इलाहाबाद मंडल द्वारा वाया मथुरा.अलवर-बांदीकुई रूट पर जयपुर के लिए की जा रही है।

Exit mobile version