Site icon AR Live News

कृषि कानूनों के खिलाफ आज भूख हड़ताल पर अन्नदाता

farmers on hunger strike agitation against of farm laws

नई दिल्ली,(ARLive news)। किसान आंदोलन का आज 19 वां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार और किसान के बीच हुई बातचीत से कोई भी रास्ता नहीं निकला है। कृषि सुधार वाले तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। साथ ही किसान अपनी मांगें पूरी कराने के लिए किसान एक दिन के भूख हड़ताल पर हैं।

केजरीवाल ने किसानों के समर्थन में अपना एक दिन का उपवास शुरू कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर लोगों से जहां हैं वहीं उपवास करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।’

भूख हड़ताल जिद पर अड़ी सरकार को जगाने का एक प्रयास है

ऑल इंडिया किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष बाल करण सिंह ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर जिद पर अड़ी है। यह उन्हें जगाने का एक प्रयास है। किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

किसानों आंदोलन बढ़ता देख सरकार ने कुछ देर बाद कृषि मामलों की जीओएम की बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे। बैठक के लिए केंद्रीय कृषि तोमर अमित शाह के घर पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version