Site iconSite icon AR Live News

दुल्हा-दुल्हन की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग, नव-विवाहित जोड़ा गंभीर घायल

firing attack on bride and groom both are serious injuredfiring attack on bride and groom both are serious injured

सीकर,(ARLive news)। जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में रायपुरा रोड पर दुल्हा-दुल्हनों के दो जोड़े को लेकर रवाना हुई कार पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में दुल्हे संजू की कनपटी से होते हुए छर्रे निकल गए जिस कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं दुल्हन कोमल को छर्रे लगने से चेहरे पर जख्म आए है। सूचना मिलते ही एसपी गगनदीप सिंगला मौके पर पहुंचे है।

जानकारी के अनुसार झुंझुनूं से नीमकाथाना के हेमराजपुरा गांव में आई दो दुल्हों की बारात शनिवार सुबह दोनों दुल्हनों को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान स्टेट हाइवे पर बाइक सवार तीन युवक दूल्हों की कार का पीछा करने लगे। दो बार ओवरटेक भी किया, लेकिन कार चालक ने गाङी नहीं रोकी। जिस पर बदमाशों ने बाइक को कार सामने लगाया, और उनमें से एक बदमाश ने देशी कट‌्टा से दो फायर किए। जो दुल्हा संजू के कनपटी से होते हुए छर्रे निकल गए। वहीं दुल्हन कोमल का चेहरा भी जख्मी हो गया। घायलों को कपिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल दुल्हा दुल्हन को जयपुर रैफर कर दिया है।

हमलावर हेमराजपुरा गांव के नजदीक गांव से ही बताए जा रहे है। कार में विदाई के वक्त दिए पांच लाख रुपए भी थे, जिसकी लूट के बारे में भी कोई जवाब नहीं दे रहा। कपिल अस्पताल के बाहर लोगों ने जाम लगाकर हमलावरों को तुरंत गिरफ‌्तार किये जाने की मांग की है। वहीं पुलिस स्टेट हाइवे के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियाें की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version