Site iconSite icon AR Live News

कृषि कानून के विरोध में किसानों ने बंद करवाए टोल प्लाजा, केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस वे जाम

Farmers agitation toll plaza free movement in against Of Farm LawsFarmers agitation toll plaza free movement in against Of Farm Laws

चंडीगढ़,(ARLive news)। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को हाईवे और टोल जाम करने की घोषणा की थी। शनिवार सुबह किसानों ने हरियाणा के अंबाला में शंभू टोल प्लाजा को बंद करवाया।

टोल कर्मियों ने कहा, कल रात 12 बजे से टोल फ्री हो गया है। कुछ किसान आए थे और यह किसान आंदोलन के लिए किया गया है। हमें अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है कि यह कब तक जारी रहेगा वाहन चालकों को टोल नहीं देने दिया गया। जींद में खटकड़ और बद्दोवाल टोल भी फ्री करवाए गए। मुरथल टोल से भी वाहनों को बिना टोल दिए निकाला गया। घरौंडा टोल पर भी किसानों ने धरना देकर टोल फ्री करवा दिया।

हमने सिम पोर्ट करने के लिए कहा है, न कि तोड़फोड़ के लिए

सोनीपत में किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक बयान जारी कर कहा, हमने सिर्फ सिम पोर्ट करने को कहा है। मॉल और टावर पर धरने लगाने या तोड़फोड़ करने के लिए नहीं बोला। चढूनी ने कहा, टोल फ्री करते समय कोई भी सड़क जाम नही करेगा। मॉल पर कोई हंगामा नहीं करना है। ऐसा करने से शरारती तत्व आ जाएंगे और किसानों का आंदोलन खराब हो जाएगा।

हालांकि केएमपी और केजीपी को टोल फ्री नहीं किया गया है। इन दोनों टोल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेवाड़ी रोहतक हाईवे स्थित रेवाड़ी के गंगयचा टोल प्लाजा को भी फ्री नहीं किया गया है। मौके पर सीआरपीएफ और आरएफ तैनात हैं।
किसानों के आंदोलन के कारण कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम लगा है। रूट डायवर्ट किए गए हैं।

Exit mobile version