Site iconSite icon AR Live News

पुलिस के लिए आज डबल चुनौती: पंचायत समिति-जिला परिषद सदस्य चुनाव मतगणना शुरू और भारत बंद

udaipur panchayat samiti or jila parishad member election vote counting startsudaipur panchayat samiti or jila parishad member election vote counting starts

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान और उदयपुर में आज पुलिस के लिए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोहरी चुनौती है। आज पंचायत समिति-जिला परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है और भारत बंद भी है। जहां चुनाव के मतगणना के स्पष्ट रूझान दोपहर 12 से 2 के बीच आने लगेंगे और उसी के अनुसार जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों की प्रतिक्रिया दिखायी देगी, इसी समय के दौरान यहां भारत बंद का आह्वान भी है। जिसमें बंद समर्थक बाजार बंद करवाने निकलेंगे।

फतह स्कूल और आर्ट्स काॅलेज में 9 बजे से मतगणना शुरू

उदयपुर जिले की 20 पंचायत समिति के 364 सदस्य और जिला परिषद के 43 सदस्य के चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हो गयी है। मतगणना फतह स्कूल और आर्ट्स काॅलेज में चल रही है। जहां पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए हुए हैं और कोरोना प्रोटोकाॅल का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Exit mobile version