Site iconSite icon AR Live News

जिला परिषद में भाजपा, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस आगे रही

udaipur panchayat samiti member or zila parishad member election result 2020udaipur panchayat samiti member or zila parishad member election result 2020

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के 21 जिलों में आए जिला परिषद समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्य चुनाव की आज मतगणना के बाद शाम तक जीते प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं। खास बात रही है कि पंचायत समिति सदस्यों में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है तो जिला परिषद सदस्य में भाजपा आगे रही है।

ऐसे में इस बार जिला प्रमुख भाजपा से बनेंगे। जिले की 20 पंचायत समितियों के प्रधान और जिला परिषद के जिला प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर को होगा। आज जीते हुए प्रत्याशी 10 दिसंबर को इनका चुनाव करेंगे।

मतगणना के बाद आए चुनाव परिणाम के अनुसार उदयपुर जिला परिषद के 43 सदस्यों का चुनाव हुआ है, इसमें भाजपा के 27, कांग्रेस के 15 और एक निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

जिले की 20 पंचायत समिति के 364 वार्ड सदस्यों के चुनाव में 166 उम्मीदवार कांग्रेस से, 157 उम्मीदवार भाजपा से जीते हैं और 41 उम्मीदवार निर्दलीय या अन्य पार्टी से थे, जिन्होंने जीत दर्ज की है। भींडर में जनता सेना ने परचम लहराया है। भींडर के 19 वार्ड में जनता सेना के 9 सदस्य जीते हैं, वहीं भाजपा के 3, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय 4 प्रत्याशी यहां विजयी रहे हैं।

Exit mobile version