अलवर,(ARLive news)। जिले के बहादरपुर में शुक्रवार सुबह बदमाश करीब 4 लाख 50 हजार रुपए से भरे पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन उखाड़ ले गए, साथ ही सीसीटीवी कैमरे के उपकरण भी ले गए।
जानकारी के अनुसार बहादरपुर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर का शटर बंद था। जिस पर बदमाशों ने पहले शटर काटा और फिर रस्सी व अन्य लोहे के जुगाड़ से एटीएम मशीन खींचकर ले गए। शुक्रवार सुबह जब आसपास की दुकानों पर लोग पहुंचे तो एटीएम की दुकान का शटर कटा हुआ और एटीएम गायब देखा। जिसके बाद लोगों ने बैंक प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
गौरतलब है कि बैंक एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं लगाया हुआ है। केवल सुबह शाम दुकान का शटर खोलने के लिए 500 रुपए प्रतिमाह में एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दे रखी थी।

