Site iconSite icon AR Live News

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के दूसरे चरण के चुनाव में 61 प्रतिशत हुआ मतदान

zila parishad or panchayat samiti election 61 percent vote polled in 2nd phasezila parishad or panchayat samiti election 61 percent vote polled in 2nd phase

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को संपन्न हुए। मतदान शाम 5 बजे तक कुल 61 प्रतिशत रहा। दूसरे चरण के चुनाव में 59 लाख 86 हजार 378 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं उदयपुर की 4 पंचायत समितियों खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव और सराड़ा में आज कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ, 1 लाख 84 हजार 306 मतदाताओं ने मतदान किया।

राजस्थान के झुंझुनू, नागौर, अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, और उदयपुर जिले की 59 पंचायत समितियों के 1137 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया गया। जिसमें 1137 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3472 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।

उदयपुर में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए दूसरे चरण में खेरवाड़ा, नया गांव, ऋषभदेव और सराड़ा में मतदान हुए। खेरवाड़ा में 59.17 प्रतिशत, ऋषभदेव में 61.59 प्रतिशत, नया गांव में 63.36 प्रतिशत और सराड़ा में 57.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

Exit mobile version