Site iconSite icon AR Live News

शादी में 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने और बिना मास्क शादी कराने पर लगा 30 हजार रूपए का जुर्माना

udaipur adminisration imposed 30000 fine charge on marriage garden manager or marriage orgniser due to corona guidlines violationudaipur adminisration imposed 30000 fine charge on marriage garden manager or marriage orgniser due to corona guidlines violation

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना प्रोटोकाॅल का शादी समारोह में पालना करवाने को लेकर प्रशासन न सिर्फ गंभीर है, बल्कि अब एक्शन मोड में भी है। बीती रात प्रशासन की ओर ये नियुक्त टीमों ने शहर में हो रहे शादी समारोह में औचक निरीक्षण किया और कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन पाए जाने पर हाथों-हाथ जुर्माना भी काटा।

जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि बुधवार को गिर्वा तहसीलदार और इंसीडेंट कमाडर युवराज कौशिक व दल द्वारा किए गए निरीक्षण दौरान गोवर्धन विलास क्षेत्र में शादी समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल की अवहेलना पायी गयी। इस पर टीम ने गोवर्धन विलास स्थित लेक गार्डन सोसाइटी में आयोजक बसंत जैन तथा सीजंस पार्क के प्रबंधक किशोर झम्बानी पर शादी में 100 से अधिक मेहमान बुलाने पर 25 हजार रुपये और बिना मास्क उपयोग पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाकर वसूल किया गया।

स्पष्टीकरण नहीं देने पर दर्ज होगी एफआईआर

इसी प्रकार दोनों को शादी समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि 27 नवंबर को स्पष्टीकरण दें। नोटिस में कहा गया है कि स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में उनके विरूद्ध आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 व 52 के तहत कार्यवाही की जाएगी एवं मेरिज गार्डन को सील कर दिया जाएगा। ।

Exit mobile version