Site iconSite icon AR Live News

सीएम केजरीवाल ने किसानों पर हो रहे जुर्म को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला, कहा – शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार

arvind kejriwal criticise police action on farmersarvind kejriwal criticise police action on farmers

नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किसानों पर हो रहे जुर्म को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत है।

केजरीवाल ने कहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है। बता दे कि दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

Exit mobile version