उदयपुर,(ARLive news)। उड़ीसा में आए निवार तूफान से राजस्थान में बदले मौसम के बाद गुरूवार को उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इसी दौरान खेरवाड़ा के खांडी ओवरी गांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी है, वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया है।
खेरवाड़ा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से खांडी ओवरी निवासी लक्ष्मण 60 पुत्र होमा मीणा और इसका बेटा राजेन्द्र 30 पुत्र लक्ष्मण मीणा की मौत हुई है, वहीं अमरा पुत्र सोमा मीणा 50 घायल है। ये तीनों अचानक हुई बारिश से बचने के लिए घर के पास एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी, इससे पेड़ के नीचे खड़े पिता-पुत्र लक्ष्मण और राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं तीसरा अमरा मीणा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।
इसके अलावा सराड़ा थाना क्षेत्र में भी एक बाड़े में बिजली गिरने से मवेशियों की मौत हुई है।
मौसम में हुए बदलाव से सर्द हवाएं चलीं और इससे सर्दी भी बढ़ गयी है।

