Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में इस वेबसाईट पर मिलेगा सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज का डेटा, उपलब्ध बेड की जानकारी

udaipur covid hospitals bed availability information websiteudaipur covid hospitals bed availability information website

कलेक्टर की पहल : http://sites.google.com/view/covidudr/home पर अस्पताल का पता, प्रभारी, बेड और संसाधनों की जानकारी लेना अब हुआ आसान

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों को जल्द से जल्द उचित इलाज उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा एक वेबसाईट http://sites.google.com/view/covidudr/home का निर्माण किया गया है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा की पहल पर तैयार की गई इस वेबसाईट पर एक क्लिक से ही जिले के सभी सरकारी और निजी कुल 14 अस्पतालों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिनमें कोरोना रोगियों के लिए इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वेबसाईट पर जानकारी अप-टू-डेट रहे, इसलिए इसे दिन में तीन बार अपडेट किया जाएगा।

उदयपुर के इन 14 अस्पतालों की जानकारी मिलेगी

कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित कोविड मरीज जल्द से जल्द अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार अस्पताल का चयन कर सकें, इस दृष्टि से वेबसाईट का निर्माण किया गया है। इस वेबसाईट http://sites.google.com/view/covidudr/home पर जिला मुख्यालय के ईएसआईसी राजकीय चिकित्सालय, सेटेलाईट हॉस्पीटल सेक्टर-6, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल (भीलों का बेदला), पेसिफिक इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(उमरड़ा), एआईआईएमएस बेडवास, पारस जेके हॉस्पीटल, जीबीएच अमेरिकन मधुबन, शर्मा मल्टीस्पेशिलिटी, चौधरी हॉस्पीटल, सनराइज हॉस्पीटल, अरावली हॉस्पीटल, कल्पना नर्सिंग होम व जेजे मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल की जानकारी को शामिल किया गया है।

बेड उपलब्धता, हेल्प डेस्क सहित अन्य जानकारी मिलेगी

वेबसाईट http://sites.google.com/view/covidudr/home ओपन करते ही विजिटर जिस भी सुविधा के काॅलम पर क्लिक करेगा, उसका पेज खुल जाएगा और विजिटर को उस सुविधा से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। जैसे पर BED AVAILABILITY पर क्लिक करते ही सभी 14 अस्पतालों में उपलब्ध बैड की जानकारी का पेज खुल जाएगा।

इसके साथ ही संबंधित चिकित्सालय का हेल्पडेस्क नंबर, प्रभारी अधिकारी एवं उनके मोबाइल नंबर भी इसमें दर्शाए गए हैं। इस वेबसाईट पर किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल के फोन नंबर 181, प्राईवेट हॉस्पीटल्स के लिए सरकार से एप्रूव्ड रेड लिस्ट तथा कोविड के बाद के लक्षण और उनके प्रबंधन के बारे में गाईडलाईन भी सम्मिलित की गई है।

गूगल मेप दिखाएगा अस्पताल का रास्ता भी

कोरोना रोगी या परिजन द्वारा चयन किए गए हॉस्पीटल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो इस दृष्टि से वेबसाईट पर सभी अस्पतालों के गूगल मेप लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि इस पर क्लिक करते हुए गूगल मेप के सहारे-सहारे हॉस्पीटल तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version