उदयपुर,(ARLive news)। सेवाश्रम सुभाष नगर में ओरिएंटल पैलेस के पास शनिवार सुबह स्कूटी सवार महिला पाठों की मगरी निवासी मैना जोशी 57 के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। बाइक सवार दो बादमाश महिला के गले पर झपट्टा मारकर 2 तोले सोने की चेन तोड़ कर ले गए।
सूचना पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस आस-पास घरों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार पाठों की मगरी निवासी मैना जोशी स्कूटी से अपने घर की ओर ही जा रही थी। वे स्कूटी से गली में ओरिएंटल पैलेस के पास पहुंची ही थी कि सामने से बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक से स्कूटी को साइड दबाया, इससे मैना जोषी ने स्कूटी की स्पीड कम की और इसी दौरान बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली।

