Site iconSite icon AR Live News

श्री राम गोशाला में फूड प्वाइजनिंग से 78 गायों की मौत हो गई, जबकि 70 गायों की हालत गंभीर

78 cows died suspected of food poisoning in churu78 cows died suspected of food poisoning in churu

चूरू,(ARLive news)। जिले के सरदारशहर में बिल्युबास रामपुरा गांव स्थित श्री राम गोशाला में शनिवार को 78 गायों की मौत हो गई। जबकि 70 गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गायों की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सरदारशहर में बिल्युबास रामपुरा गांव स्थित श्री राम गोशाला में करीब 470 गाएँ हैं। शुक्रवार शाम गायों को बाजरे का चारा खिलाया गया था। शनिवार सुबह 78 गायों की मौत से हड़कंप मच गया। वहीं करीब 70 गायों की हालत गंभीर है। जिसके बाद गोशाला में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सरदारशहर की चार चिकित्सा टीमें बीमार गायों का इलाज कर रही हैं। वहीं चूरू से भी पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है। गायों की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग होना बताया जा रहा है।

प्रशासन की तरफ से एसडीएम रीना छीपा, डीएसपी गिरधारीलाल शर्मा, भानीपुरा एसएसओ मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version